पिथौरागढ़, जून 19 -- पूरन पांडेय, मुनस्यारी। सीमांत क्षेत्र जोहार घाटी के मल्ला जोहार में गहराते पेयजल संकट को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं विधायक हरीश धामी के समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल तो लगाए गए हैं, लेकिन उनमें पानी नहीं पहुंच रहा है। जोहार घाटी के दौरे पर पहुंचे विधायक हरीश धामी ने गनघर, पांछू, मिलम, बिल्जू, बुर्क, मापा, मर्तोली, गेला, रिलकोट और लास्पा गांवों का निरीक्षण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना धरातल पर विफल साबित हो रही है, क्योंकि नलों में पानी नहीं आ रहा है। वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत जोहार घाटी के कुछ गांवों का चयन किया गया ह...