झांसी, अप्रैल 30 -- झांसी। गुजरे कई दिनों से बूंद-बूंद को तरस रहे लक्ष्मणपुरावासियों का गुरुवार को सब्र जवाब दे गया। बड़ी संख्या में महिलाएं-पुरुष झांसी-खजुराहो हाइवे पर उतर आए और जाम कर दिया। आक्रोशित महिलाएं खाली बर्तन रखकर हाइवे पर लेट गई। वहीं लोगों ने जमकर नारेबाजी और जिम्मेदारों से पानी मांगा। बोले, जब तक पानी नहीं तो सड़क से नहीं हटेंगे। इस बीच दूर-दूर तक वाहनों की कतारें लग गई। बस, ट्रक, टैक्सी-टेंपो, दो-तीन पहिया वाहन जहां के तहां खड़े हो गए। उसमें सवार मुसाफिरों का बुरा हाल हुआ। हालांकि एक घंटे बाद यूपी-एमपी पुलिस की समझाइश पर मामला शांत कराया। फिर लोगों ने चेतावनी दी। गांव लक्ष्मणपुरा में महीने में केवल 2 से 4 दिन ही पानी की सप्लाई हो रही है। जिससे ग्रामीणों की दिनचर्या बदल गई। गुरुवार को बड़ी संख्या में महिलाएं-पुरुष एकत्र हुए और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.