फिरोजाबाद, अप्रैल 8 -- मटसेना थाना क्षेत्र में मंगलवार रात सरकारी टंकी से पानी भरने को लेकर चचेरे भाइयों में जमकर लाठी-डंडे चले। सिर में चोट लगने से चार लोग लहूलुहान हो गए। मामला आकलाबाद हसनपुर का है। मंगलवार रात सनी अपने पिता मोहर सिंह के साथ सरकारी टंकी से पानी भरने के लिए गए थे। उसी दौरान उनका चचेरा भाई संजय पुत्र हरी सिंह भी बर्तन लेकर पहुंचा गया। सबसे पहले पानी भरने को लेकर चेचेरे भाइयों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने लगा तो दोनों पक्ष के लोग आ गए। गाली-गलौज के साथ मारपीट होने लगी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मामने को तैयार नहीं हुए। इस बीच दोनों ओर से लाठी-डंडा चलने लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.