फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 18 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पेयजल योजना पर आधारित जल महोत्सव पखवारा के अंतर्गत जल अर्पण कार्यक्रम बढ़पुर ब्लाक के रंपुरा गांव में किया गया। इसमें डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी और सीडीओ विनोद कुमार गौड़ ने योजना का जलार्पण किया। इस दौरान डीएम ने पानी का सीमित उपयोग करने और इसकी रक्षा करने की शपथ दिलायी। अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण सज्जन कुमार ने पेयजल योजना को लेकर ग्रामीणों को जानकारी दी। इस मौके पर सहायक अभियंता नितिन वर्मा, अभय सिंह, विकास राय, बढ़पुर के खंड विकास अधिकारी योगेश पांडेय, प्रधान और ग्रामवासी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.