पानी के विवाद में मारपीट, पीड़ित ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार
शामली, मई 20 -- थानाभवन। क्षेत्र के मोहम्मदीगंज निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही कुछ लोगों पर पानी को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित मुकुल पुत्र देवीचंद ने थाना प्रभारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह गांव में मोटर पंप चलाकर पानी लगा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद को लेकर पीटा, चार नामज़द पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद को लेकर नल लगाने पर पीटा, चार नामज़द
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.