अलीगढ़, फरवरी 18 -- जट्टारी, संवाददाता। टप्पल थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में ट्यूबवेल से खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में दंपति पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला बोला गया। हमले में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पीड़िता ने गांव के पांच नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता रचना पत्नी शिवोम कुमार निवासी रसूलपुर थाना टप्पल ने बताया कि रविवार शाम साढ़े पांच बजे वह खेत पर ट्यूबवेल चला रही थी। वहां गांव के कर्मवीर पुत्र राजन सिंह ने उन्हें रोक दिया। विरोध पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान पति को बुलाने पर भी झगड़ा बढ़ गया। घर लौटते समय रास्ते में कर्मवीर, उसकी मां कमलेश, पत्नी रेखा, भाई प्रवीण व भाभी माया ने उन्हें घेर लिया। कर्मवीर ने लोहे के पाइप से रचना के सिर पर और प्रवीण ने सरिया से ...