गढ़वा, मई 4 -- फोटो रंका एक: पानी के लिए एनएच 343 गढवा-अंबिकापुर सडक को थाना मोड़ पर जाम करते ग्रामीण रंका, प्रतिनिधि। अनुमंडल मुख्यालय स्थित मोड़ बेसिक स्कूल के पास जलापूर्ति एक वर्ष से बंद है। उसके कारण लगभग 500 आबादी पानी के लिए हाहाकार कर रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। आक्रोशित लोगों ने
जल संकट की स्थिति पानी के लिए थाना मोड़ के पास एनएच 343 सड़क को तीन घंटे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची बीडीओ शुभम बेला टोपनो और प्रमुख लीलावती देवी के आश्वासन पर जाम हटा।
ग्रामीणों की चेतावनी आक्रोशित ग्रामीणों ने दो टूक कहा आश्वासन पर जाम हटा रहे हैं। उसके बाद भी पानी नहीं मिला तो पुनः सड़क जाम करने के लिए बाध्य होंगे। आरोप लगाया कि लाभुक समिति के द्वारा पहल की गई पर जलापूर्ति चालू नहीं हो पाया। ग्रामीण पानी के लिए भीषण गर्मी में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.