धनबाद, अप्रैल 2 -- कतरास, प्रतिनिधि। कतरास रानी बाजार स्थित राजेंद्र नगर में पेयजल संकट से परेशान महिलाओं का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। पानी की समस्या से त्रस्त महिलाओं ने डेगची और बर्तन लेकर मोहल्ले की सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग की। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि खेमका पेट्रोल पंप के पास झामाडा द्वारा नया वॉल्व लगाए जाने के बाद से राजेंद्र नगर में पानी की सप्लाई लगभग ठप हो गई है। पहले यहां करीब 40 कनेक्शन थे, लेकिन अब डेढ़ सौ से अधिक कनेक्शन हो जाने के कारण पानी लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले तीन वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। गर्मी शुरू होते ही पानी की परेशानी और बढ़ गई है, जिससे महिलाओं को...