गिरडीह, मार्च 20 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार नगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय संथालिया नगर क्षेत्र का सघन दौरा कर जनसमस्या से अवगत हो रहे हैं। गुरुवार अहले सुबह सर्वर्प्रथम नौलखा डैम का दौरा किया। जहां सौंदर्यीकरण निर्माण कार्यों का अवलोकन किया गया। इस दौरान संथालिया ने कहा कि संवेदक डैम के चारों ओर जैसे तैसे पत्थर लगा दिया है। मेढ़ के छिलका के ऊपर पत्थर लगने से ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो रहा है। इसके बाद नगर पंचायत के पेयजल कर्मियों व सफाई कर्मियों के साथ बैठक कर काम का जायजा लिया तथा कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। कहा कि जिन मोहल्ले में पानी के लिए पाईपलाइन नहीं पहुंची है 23 मार्च को बोर्ड की पहली बैठक बुलाई गई है, जिसमें निर्णय लिया जाएगा। हथिया चट्टान, मायाराम टोला, सिनेमा रोड के पीछे, अस्पताल रोड के नीचे, बस स्टैंड के पास आदि मोहल्ले म...