बोकारो, अप्रैल 17 -- बेरमो, प्रतिनिधि। फुसरो नगर परिषद क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर एक रामनगर कॉलोनी में गर्मी में जलसंकट को लेकर गुरुवार को खासकर महिलाएं सड़क पर उतर गईं, जिससे सड़क जाम हो गया। वहीं नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। बताया कि ऊपर कॉलोनी में नगर परिषद का पानी नहीं पहुंच पाता हे। ऐसे में सीसीएल के करगली फिल्टर प्लांट से पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं। सूचना पाकर पूर्व नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने जानकारी लेकर नगर परिषद को अवगत कराया। यहां बताया गया कि बीएंडके प्रक्षेत्र के करगली गेट स्थित पोस्ट ऑफिस के समीप 14 इंज मेन पाइप लाइन डेमेज हो जाने के कारण पांच दिनों से पानी सप्लाई बंद है। यह भी पढ़ें- बढ़ी परेशानी, भीषण गर्मी में बस स्टैंड से बाजार तक पानी की किल्लत अनीता देवी, अहिल्या देवी, पूनम देवी, रिंकी देवी, रीता देवी, बिंदु...