साहिबगंज, मार्च 11 -- राजमहल, प्रतिनिधि ।गर्मी का मौसम शुरू होते ही राजमहल प्रखंड क्षेत्र में पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है। प्रखंड के पश्चिमी जामनगर छक्कु टोला में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना के अंतर्गत सोलर आधारित लघु ग्रामीण जलापूर्ति की जलमीनार लगाई गई है, लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी इससे पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इसके कारण गांव के लोगों को स्वच्छ पीने का पानी की भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सरकार की 'हर घर जल' योजना आखिर जमीन पर कब उतरेगी, जबकि गांव के लोग आज भी पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पहले से लगे कई ट्यूबवेल भी अब सूख चुके हैं। पानी की किल्लत इतनी बढ़ गई है कि फिलहाल लोग पीने के लिए कुएं का पानी कपड़े से छानकर उपयोग करने को मजबूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.