धनबाद, मार्च 1 -- पिछले एक पखवारे से पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रहीं भौंरा 12 नंबर कुम्हार बस्ती की महिलाएं शनिवार को सड़क पर उतर गईं। दर्जनों की संख्या में महिलाएं पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य गेट को जाम कर दिया। इस दौरान प्रबंधन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का कहना था कि यहां ज्यादातर अधिकारी धनबाद सहित दूसरी जगह से ड्यूटी करने आते हैं। इसीलिए भौंरा के मजदूर परिवार की चिंता नहीं है। पिछले करीब 15 दिनों से बस्ती, गौरखुटी, 13 नंबर, 6 नंबर , टैक्सी स्टैंड, 7 नंबर के हजारों लोग पानी की एक एक बूंद के लिये तरस रहें हैं। अभी जब यह हाल तो भीषण गर्मी में क्या होगा। मौके पर मौसम महांति ने कहा कि पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए महिला, बच्चों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। ऐसे समय जनप्रतिनिधि नदारद रहते हैं। मौके प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.