पानी के लिए भी जंग हो सकती है; सिंधु जल समझौते को लेकर अब पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने दी भारत को धमकी
नई दिल्ली, जुलाई 1 -- सिंधु जल समझौता निलंबित करने के भारत के फैसले के कई महीनों बाद इस मुद्दे को लेकर इन दिनों पाकिस्तान में जमकर उबाल देखा जा रहा है और हर दूसरे दिन वहां के नेता व मंत्री इस मुद्दे को लेकर उल-जुलूल बयान देकर भारत को युद्ध के लिए धमका रहे हैं। ताजी धमकी पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की तरफ से आई है और इस मुद्दे को लेकर उन्होंने'जल युद्ध' छेड़ने की चेतावनी दी है। आसिफ ने कहा, 'अगर यह मामला शांतिपूर्ण ढंग से हल नहीं हुआ तो ईश्वर ना करे, पानी को लेकर युद्ध भी हो सकता है।' आगे उन्होंने भारत को इन हालात के लिए जिम्मेदार बताते हुए कहा कि 'नई दिल्ली पानी को विवाद का मुद्दा बनाने पर आमादा है।' इसके बाद दोनों देशों के बीच हुए कई युद्धों का जिक्र करते हुए आसिफ ख्वाजा ने कहा कि 'परमाणु हथियार रखने वाले इन दोनों पड़ोसियों के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.