पानी के लिए पीजी हॉस्टल के छात्रों ने किया हंगामा
मुजफ्फरपुर, मई 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पीजी हॉस्टल थ्री के छात्रों ने पानी नहीं मिलने के कारण सोमवार को विवि परिसर में हंगामा किया। छात्रों ने डीएसडब्ल्यू कार्यालय में प्रदर्शन भी किया। छात्र लगभग तीन घंटे तक विवि परिसर में डटे रहे।
पानी की समस्या छात्रों का कहना था कि इस भीषण गर्मी में हॉस्टल में पानी नहीं आ रहा है। पीने के लिए पानी नहीं है। यह स्थिति रविवार से ही बनी हुई है। छात्रों ने आरोप लगाया कि हॉस्टल का पानी बंद कर विवि के पोखर को भरा जा रहा है।
आरओ की मांग छात्रों ने कहा कि पीजी थ्री हॉस्टल ऊंचाई पर है, इसलिए वहां पानी भरने में समय लगता है। विवि प्रशासन के द्वारा बीच पाइप से ही पानी को पोखर में भरा जाने लगा। छात्रों ने पानी के अलावा आरओ लगवाने की भी मांग की। छात्रों ने कहा कि आरओ नहीं होने से पीने का पानी खरीदना पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.