पानी के लिए तरसे ग्रामीणों का प्रदर्शन
समस्तीपुर, जून 30 -- सरायरंजन। नगर पंचायत सरायरंजन के गोपालपुर गांव स्थित वार्ड 13 में पिछले पांच महीने से नल-जल योजना बंद रहने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिससे उन्हें पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड में लगभग 150 परिवार रहते हैं, लेकिन पिछले पांच महीनों से नल-जल योजना से पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद है। इस संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं की गई। इससे आक्रोशित होकर ग्रामीण नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गए और विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं मुख्य पार्षद पूजा कुमारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.