पानी के रिसाव से देवी प्रसाद इंटर कॉलेज के सामने सड़क धंसी
शाहजहांपुर, मई 13 -- शाहजहांपुर। शहर के देवी प्रसाद इंटर कॉलेज के सामने पानी की पाइप लाइन में रिसाव के चलते सड़क टूट गई है। जब जलापूर्ति शुरू होती है तो जलभराव हो जाता है। तेज धार के साथ काफी देर तक पानी सड़क पर बहता रहा, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को सड़क पर जलभराव होने से यातायात भी प्रभावित रहा। रिसाव लगातार बढ़ने से सड़क का एक हिस्सा बैठ गया। रहगीरों ने संबंधित विभाग से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पाइप लाइन दुरुस्त कर सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो बड़ा हादसा हो सकता है। यह भी पढ़ें- जानकीपुरम विस्तार में फटी पाइप लाइन दुरुस्त यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुर में मुख्य मार्ग पर जलजमाव व गंदगी के अंबार से बढ़ी परेशानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.