पानी के निकास को लेकर परिवार को पीटा, छह पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 27 -- हथिगवां थाना क्षेत्र के पुरनेमऊ गांव निवासी 65 वर्षीय राजाराम शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 26 जून की सुबह करीब 9.30 जल निकासी को लेकर पड़ोस के ही कुछ लोग गाली-गालौज करने लगे। उसने विरोध किया तो वे धक्कामुक्की, मारपीट करने लगे। यह देश उसका बेटा संदीप कुमार, प्रदीप कुमार तथा उसकी 60 पत्नी विमला देवी को भी पीटा और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले। राजा राम शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने कल्लू, कौशल, नानभाई, छेदीलाल, राहुल, भोले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.