सोनभद्र, मार्च 17 -- दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। सरकार आम लोगों तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत जिले के दुद्धी नगर पंचायत में भी नगरवासियों को शुद्ध पेयजल के लिए करोड़ों रूपये खर्च किए जा रहे हैं। नगर के सभी वार्डो में शुद्ध पेयजल के लिए पांच हजार लीटर की पानी टंकी व सबमर्सिबल के साथ लगाने की योजना बनी, जिसे लेकर लगभग सभी वार्डों में काम भी अंतिम रूप में है। नगरवासियों ने योजना में अनियिमतता बरते जाने का आरोप लगाते हुए जांच कराए जाने की मांग की है। स्थानीय लोगों में मैनेजर, महेंद्र, मनोज, दिग्गज, अजय, रीता, अशोक पनिका, गणेश अग्रहिर समेत अन्य लोगों ने बताया कि टंकी व सबमर्सिबल लगाये जाने के नाम पर व्यापक पैमाने पर सरकारी धन का बंटरबाट किया जा रहा है। लोगों की माने तो नगर क...