हल्द्वानी, अप्रैल 22 -- सतीश जोशी कालाढूंगी। भीषण गर्मी के बीच कालाढूंगी नगर क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था पर संकट गहरा गया है। खादी ग्रामोद्योग परिसर में स्थित नए पेयजल नलकूप की मोटर फुंक जाने से कई वार्डों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई है। गर्मी के मौसम में पानी की मांग बढ़ने के बीच मोटर खराब होने की खबर से लोगों की चिंता बढ़ गई है। नगर पालिका अध्यक्ष रेखा कत्यूरा ने जल निगम अधिकारियों से जल्द से जल्द मोटर की खराबी दूर कराने की मांग की है। जल संस्थान से वैकल्पिक व्यवस्था कर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...