कुशीनगर, मई 31 -- कुशीनगर। नेपाल से मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में पानी छोड़े जाने के बाद खड्डा तहसील क्षेत्र स्थित एकडंगी रेगुलेटर का एक फाटक पानी के दबाव से टूट गया। फाटक टूटने के कारण नहर में पानी का बहाव काफी तेज हो गया है, जिससे आसपास के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। एकडंगी मंदिर के पुजारी पवन कुमार मिश्रा ने शासन-प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई करते हुए आगे स्थित रेगुलेटरों के फाटक खुलवाने की मांग की है। उनका कहना है कि नहर में बढ़े जलस्तर और तेज बहाव से आसपास के गांवों में जलभराव तथा नहर की पटरी क्षतिग्रस्त होने का खतरा पैदा हो गया है।झुलनीपुर से खड्डा क्षेत्र के बंजारी पट्टी होते हुए पडरौना की ओर जाने वाली मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पर मरम्मत कार्य चल रहा था। इसी वजह से नेपाल की ओर से नहर में पानी नहीं छोड़ा जा रहा था, जिससे क्षेत्र की माइनर नह...