पानी के दबाव को लेकर सत्तरघाट रोड़ में परिचालन बंद
गोपालगंज, सितम्बर 30 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता सत्तरघाट महासेतु पर जानेवाले राम-जानकी रोड पर वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गयी है। गंडक नदी में आई बाढ़ की वजह से जिन-जिन जगहों पर छोटे-छोटे पुल-पुलिया बनाए गए हैं, वहां पानी का अधिक दबाव है। उधर, फैजुल्लाहपुर गांव के पास राम-जानकी पथ पर बाढ़ का पानी बहने लगा है। ऐसे हादसे की आशंका को देखते हुए प्रशासन द्वारा वाहनों के परिचालन पर रोक लगायी गयी ळै। हमीदपुर से लेकर फैजुल्लाहपुर तक कई जगहों पर पुलिस बल वाहनों को सत्तरघाट पुल की ओर जाने से रोक रहे हैं। हालांकि प्रशासन के अनुसार किसी तरह सड़क के क्षतिग्रस्त होने की सूचना नहीं है। लेकिन बाढ़ के पानी का दबाव एवं सुरक्षा को देखते हुए वाहनों के परिचालन पर तत्काल रोक लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.