संभल, अप्रैल 14 -- पांच साल पहले रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए युवक की लाश कोल्ड स्टोरेज के पानी के टैंक से बरामद होने के मामले में अदालत ने दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने प्रत्येक पर 30-30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। मामला थाना नखासा क्षेत्र के रुकनुद्दीन सराय का है। 30 अगस्त 2021 की सुबह सलीम रोजाना की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच पुलिस ने सूचना दी कि हसनपुर रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के पानी के टैंक में एक शव मिला है। यह भी पढ़ें- हत्या के दो आरोपितों को कठोर आजीवन कारावास जब शव की शिनाख्त हुई तो वह सलीम का निकला। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई अबरार ने पुलिस को दी तहरीर में गांव...