गाजीपुर, फरवरी 6 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। कोलकाता से वाराणसी जा रहे माल वाहक पानी के जहाज के लिए गहमर- बारा- फिरोजपुर पीपा पुल को एक घंटे के लिए खोला गया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। जहाज गुजरने के बाद फिर पीपा पुल को जोड़े जाने के बाद आवागमन बहाल हुआ। इस दौरान मौके पर घंटों गहमागहमी का माहौल बना रहा। गहमर- बारा- फिरोजपुर पीपा पुल शुक्रवार के दोपहर 1 घंटे के लिए खोला गया। जिसके कारण आवागमन प्रभावित रहा। वाराणसी से हल्दिया तक जल मार्ग से माल वाहक जहाज से माल ढुलाई एवं निर्यात के लिए संचालन कराया जा रहा है। वाराणसी जा रही मालवाहक जहाज के आने से पीपा पुल के प्लाटून को हटाया गया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। कार्गो जहाज के गुजर जाने के पश्चात पीपा पुल को पुनः जोड़ा गया। मालवाहक जह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.