बागपत, अप्रैल 27 -- UP News: यूपी के बागपत के बड़ौत में बड़का रोड पर सोमवार सुबह छत पर सफाई करने के दौरान पानी की छींटे पड़ोसी के मकान में मौजूद लोगों पर गिरे तो बवाल हो गया। बात इस कदर बिगड़ी कि पड़ोसियों ने एक युवक को चाकू से गोद डाला। सीने और कमर में चाकू के वार से लहूलुहान युवक की मौत हो गई। हमले में मृतक के पिता, भाई, बहन और मां गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का पता लगते ही पुलिस मौके पर दौड़ी। एएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के पिता ने पांच लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर के बड़का रोड स्थित उर्दू कालोनी निवासी आस मोहम्मद की पत्नी गुड्डो मकान की छत पर पानी से सफाई कर रही थी। इस दौरान पानी की छींटे पड़ोस में रहने वाले इरफान के मकान में बैठे उसके परिवार के लोगों पर जा गिरी। इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। मामला इतन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.