गौरीगंज, मार्च 23 -- संग्रामपुर। क्षेत्र में हर घर नल-हर घर जल योजना के तहत लगाई गई पानी की टोंटियां सूखी पड़ी हुई है। चरई का तारा मजरे बड़गांव में दलित बस्ती में हर घर नल तो लगा दिया गया है। लेकिन उसमें पानी की व्यवस्था नहीं की गई है। बस्ती के निवासी हरिकेश सरोज का कहना है कि तीन वर्ष पहले गांव में योजना के तहत रास्तों को खोदकर पाइप लाइन बिछाई गई और उससे घरों में टोंटियां लगाई गई। लेकिन टोंटियों से पानी की एक बूंद आज तक नहीं टपकी है। रमेश ने बताया टोंटियां लगाकर कनेक्सन नंबर भी अंकित कर दिया गया है लेकिन पानी नहीं आया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.