पानी के अभाव में 30 प्रतिशत धान की रोपाई बाधित
चंदौली, अगस्त 13 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पठारी क्षेत्र में पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण धान की रोपाई का कार्य प्रभावित हो गया है। क्षेत्र में अभी भी करीब 30 प्रतिशत खेतों में धान की रोपाई नहीं हो सकी है। इससे खासकर छोटे किसान परेशान हैं और उनकी खेती भगवान भरोसे रह गई है। किसानों का कहना है कि बारिश कम होने से खेतों की लाइफ लाइन मानी जाने वाली बंधियों में पर्याप्त पानी एकत्र नहीं हो पाया है। शिकारगंज क्षेत्र की भोका बंधी, कुंडा-हीमैया बंधी, गुलाल बंधी, मुकरम बंधी, गणेशपुर बंधी, प्रभु नारायणपुर बंधी सहित अन्य बंधियां मुख्य रूप से बारिश के पानी से ही भरती हैं। इस बार बारिश कम होने से इन बंधियों में अपेक्षित मात्रा में पानी नहीं पहुंच पाया। जो पानी बंधियों में जमा हुआ। उससे हेड क्षेत्र के किसानों ने किसी तरह धान की रोपाई कर ली है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.