पानी के अभाव में सूख रहे पाथवे के पेड़ पौधे
हमीरपुर, मई 8 -- हमीरपुर, संवाददाता। यमुना पाथवे में पानी के अभाव में सूख रहे पौधों को बचाने व शमशान घाट से पातालेश्वर के बीच विद्युत पोल लगाने सहित नौ सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसके लिए मौदहा बांध के अभियंताओ को निर्देश देने की मांग की। पर्यावरण एवं वृक्ष मित्र संगठन के संयोजक राजेंद्र वीर सिंह चौहान ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि यमुना पाथवे में उनके संगठन द्वारा वृक्ष लगाये गये हैं। जिनकी देखरेख जनवरी माह से मौदहा बांध द्वारा बंद कर दी गई है। यमुना पाथवे में लगा समरर्सिबल बंद पड़ा है इसको चालू कराया जाए, पेड़-पौधों को मवेशियों से बचाने के लिए जाली को किनारे लगवाया जाए, पेड़ पौधों की एक वर्ष से कटिंग व छटाई नहीं हुई उसे कराया जाए, पाथवे किनारे बनी कैंटीन को साफ कराकर किराये पर उठाया जाए जिससे टहलने वाले लोगों को स्वल्पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.