आजमगढ़, जून 6 -- मेहनगर। क्षेत्र में नहरों और सिंचाई स्रोतों में पर्याप्त पानी न पहुंचने से किसानों की धान की नर्सरी प्रभावित हो रही है। समय पर पानी न मिलने के कारण नर्सरी सूखने लगी है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि धान की खेती का समय चल रहा है, लेकिन सिंचाई व्यवस्था सुचारू न होने से फसल उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। किसानों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। पानी की कमी के कारण किसानों को निजी साधनों से सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे लागत बढ़ रही है।किसानों यह भी पढ़ें- पानी के अभाव में सूख रही धान की नर्सरी ने प्रशासन और सिंचाई विभाग से शीघ्र नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग की है, ताकि धान की नर्सरी को बचाया जा स...