पानी के अभाव में पीली पड़ने लगी धान की फसल
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 31 -- आषाढ़ का महीना बीत गया अभी 30 प्रतिशत खेतो में धान की रोपाई नहीं हुई। जिन लोगों ने रोपाई कर लिया है पानी के अभाव में उनकी फसलें खेतों में पीली पड़ने लगी है। बरसात नहीं होने से खेतों को पानी नहीं मिल रहा है, सिंचाई विभाग ने भी ऐन मौके पर दगा दे दिया है, जिससे किसान परेशान हैं। कुंडा तहसील का कुंडा, कालाकांकर, बाबागंज, बिहार ब्लॉक धान का कटोरा माना जाता है। लेकिन इस बार बरसात नहीं होने, नहरों के बंद होने से 30 प्रतिशत खेती योग्य जमीन बगैर जुताई के पड़ी है, रोपाई नहीं हो पाई। किसानों की मानें तो बरसात का पानी धान की फसल के लिए अमृत के समान होता है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: नहरों में नहीं छोड़ा गया पानी, प्रभावित हो रही धान की फसल लेकिन इस बार बरसात नहीं हो रही जो हुई भी छिटपुट बारिश हुई, जिससे खेतों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.