पानी के अभाव में पीली पड़ रही नर्सरी
गंगापार, जून 24 -- सिकंदरा, हिन्दुस्तान संवाद। बहरिया क्षेत्र स्थित शारदा सहायक खण्ड 39 की नहरों में पानी न आनें से धान की नर्सरी सूखी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र की ज्यादातर खेती नहर के पानी पर निर्भर है। लेकिन इस समय सभी नहरों में धूल उड़ रही है। बारिस भी नहीं हो रही है जिसके चलते किसान चिंतित हैं।किसान राम अवध, सालिक राम, राम खेलावन, छोटे, संजय पटेल, संदीप कुमार, यादव, रणजीत कुमार, अनिल कुमार, हरिपति पटेल, भाने पटेल, तलहा भारतीया आदि ने बताया कि नहरों में पानी जल्दी नहीं छोड़ा गया तो धान की नर्सरी पूरी तरीके से सूख जाएगी। यह भी पढ़ें- नर्सरी तैयार, नहीं हो पा रहा पानी का इंतजाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.