पानी के अभाव में उर्द, मूंग व चरी की नहीं हो पा रही सिंचाई
गंगापार, जून 3 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में इन दिनों उर्द, मूंग और चरी की फसलों की सिंचाई के लिए पानी की अत्यधिक आवश्यकता है, लेकिन रजबहा, माइनर और अल्पिकाओं में पानी न आने से किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।किसानों के अनुसार कंजिया, करीमुद्दीनपुर, बरीबोझ, मलाक बलऊ, रेरुआ, सेरावां, बजहा, झोखरी, धरणीधर का पूरा, मंसूराबाद, आनापुर, नवाबगंज, कौड़िहार, कसारी, पीथीपुर, दासापुर, श्रृंग्वेरपुर, सरायजयराम और टिकरी सहित दर्जनों गांवों में रजबहा एवं माइनरों के सूखे रहने से सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। किसानों का कहना है कि नहरों में समय से पानी छोड़ा जाए, ताकि खरीफ सीजन की फसलों को बचाया जा सके। यह भी पढ़ें- नहर और न ही तालाब, कैसे हो नर्सरी तैयार उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से तत्काल रजबहा और माइनरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.