पानी की समस्या से जूझ रहे तीन वार्ड के लोग
महोबा, जून 11 -- अजनर, संवाददाता। गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। ऊंचाई वाले क्षेत्र और दलित बस्ती में पानी के लिए लोग परेशानियों से जूझ रहे है। शिकातयों के बाद भी समस्या से निजात न मिलने से ग्रामीणों में रोष पनप रहा है। कारपहाड़िया और दलित बस्ती में लंबे समय से लोग पानी की समस्या का दंश झेल रहे है। ममता देवी, सुनीता, पानकुंवर, देशराज, विनोद कुमार आदि का कहना है कि लंबे समय से पानी की समस्या से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऊंचाई के क्षेत्र में पानी नहीं पहुंच रहा है। गर्मी में हैंडपंप भी पानी छोड़ रहे है। लोगों को एक किमी लंबी दूरी तय कर पानी की जुगत भिड़ानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र दिया गया। जनप्रतिनिधियों को भी कई बार समस्या की जानकारी दी गई। आश्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.