हापुड़, मई 25 -- क्षेत्र में बढ़ती पानी की समस्या को लेकर नगर पालिका प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि जैसे ही उन्हें विभिन्न मोहल्लों में पानी की किल्लत की सूचना मिली, उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जल विभाग की टीमों को मौके पर लगाया। समस्या के समाधान के लिए चार विशेष टीमें गठित की गईं, जिनमें तीन जल विभाग अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रातभर चला काम, सुबह तक बहाल हुई जलापूर्ति नगर पालिका की टीमों ने रातभर मेहनत कर पाइपलाइन और जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया। अधिकारियों की निगरानी में तेजी से कार्य होने के कारण रात में ही कई घरों में पानी पहुंचना शुरू हो गया। सुबह तक अधिकांश क्षेत्र...