रामगढ़, अप्रैल 3 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड के पीटीपीएस न्यू मार्केट और कोतो क्षेत्र में उत्पन्न पानी की समस्या को लेकर गुरुवार को सैकड़ों महिला और पुरुषों ने हंडिया,बाल्टी और डेकची के साथ प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही इस उत्पन्न समस्या को दूर करने के लिए डीसी के नाम बीडीओ को मांग पत्र सौंपा गया। ग्रामीणों ने यह प्रदर्शन में समाजसेवी जयप्रकाश सिंह, मुखिया निधि सिंह और राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में किया। जिसमें ग्राम पंचायत कोतो और कटिया पंचायत न्यु मार्केट क्षेत्र में हो रहे पेयजल की विकट समस्या को लेकर सभी लोग सैकड़ों की संख्या में जुट कर बाल्टी, डेकची व अन्य बर्तनो के साथ प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। मौके पर सभी प्रदर्शनकारी ग्रामीणों के साथ चल रहे वरिष्ठ कांग्रेसी सह समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ननकी ने कहा कि सरकार की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.