अलीगढ़, सितम्बर 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पानी की समस्या को लेकर सोमवार को महिलाओं ने अचलताल पर जाम लगा दिया। जीटी रोड पर जाम लगाने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जाम लगा रही महिलाओं को समझाकर शांत किया। महिलाओं ने कहा कि पानी नियमित नहीं आता है। पानी आएगा तो गंदा आता है। नगर निगम जलकल विभाग समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है। अचलताल व आसपास की महिलाओं का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं जीटी रोड पर पहुंची और चेन बनाकर सड़क पर बैठ गई। सड़क जाम कर दी और ट्रैफिक रुक गया। वहां पर मौजूद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाकर शांत कराया। नगर निगम के अफसरों से वार्ता कर उनको जलकल विभाग के अफसरों के मिलने की बात कही। महिलाएं मानने को तैयार नहीं थीं। हालांकि पुलिस ने उनको समझाकर शांत किया। पुलिस के सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.