जहानाबाद, सितम्बर 1 -- रतनी, निज संवाददाता। नलजल खराब रहने के कारण जहानाबाद- अरवल राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 को गोडीहा के समीप सुबह बांस बल्ला लगाकर ग्रामीणों ने जाम कर दिया। सड़क जाम में अधिकांश महादलित परिवार के लोग थे। उनलोगों का कहना था कि गांव का सारा चापाकल फेल है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: किंजर-कुर्था मोड़ पर जलजमाव से ही रही परेशानीग्रामीणों की समस्याएँ भू जल स्तर नीचे चला गया है एक तो सरकारी चापाकल नहीं है जो है भी वह लंबे दिनों से खराब पड़ा है। महीना दिन से अधिक से नलजल खराब पड़ा है। बावजूद इस ओर प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क जाम कर रहे लोग स्थल पर वरीय अधिकारी के आने की मांग कर रहे थे। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जानकारी मिलते ही परसबिगहा थाने की पुलिस पहुंची और सड़क जाम कर रहे लोगों को का...