उरई, जून 11 -- जालौन। संवाददाता ग्राम पंचायत औरेखी में पाइपलाइन से जलापूर्ति शुरू हो गई है। गांव में डाली गई पाइपलाइन को ठीक से नहीं डाला गया है। पानी मांग के अनुसार पाइपलाइन नहीं डाली गयी जिससे गांव में पानी का प्रेशर नहीं आ रहा है। गढ़ी के किनारे व साला मंदिर के आसपास पानी पहुंच नहीं रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रत्यावेदन देकर बताया कि उन्होंने कई बार इसकी शिकायत ठेकेदार व इंजीनियर से की लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पानी की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने अपर जिलाधिकारी नमांमि गंगे को मामले के समाधान कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर महेश सिंह, हरिश्चंद्र, रामबाबू, महेन्द्र, अर्जुन, नारायणदास, छोटे लाल, महेंद्र प्रताप, रामगोपाल, परशुराम रहे।

हिंदी हिन्दु...