संभल, अप्रैल 8 -- लक्ष्मणगंज नई बस्ती पजाया आस्ताना के निवासियों ने मंगलवार को पानी निकासी की समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी आशुतोष तिवारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मणगंज नई बस्ती पजाया आस्ताना के पास एक व्यक्ति के प्लॉट में बुनियाद भरी गई है। आरोप है कि पास की सीकरी गेट स्थित कबीर गली के कुछ लोग जबरन प्लॉट की बुनियाद तोड़कर उसमें नालियों का पानी बहा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, कबीर गली में कुछ मकान मुराबों के हैं, जबकि अधिकांश घर वाल्मीकि समाज के हैं। आरोप लगाया गया कि संबंधित लोग वैकल्पिक व्यवस्था होने के बावजूद जबरन प्लॉट के रास्ते पानी निकाल रहे हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि जब उन्होंने पानी का रास्ता बंद किया तो 20-25 लोगों ने एकत्र होकर बार-बार बुनियाद तोड़ दी। विरोध करने पर गाली-गल...