रामगढ़, मार्च 14 -- केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र के केदला उत्खनन परियोजना में काम करने वाले मजदूरों को गर्मी आने से पूर्व ही पानी की समस्या से जुझना पड़ रहा है। जिसे लेकर शनिवार को ट्रेड यूनियन के नेताओं ने प्रबंधन को मांग पत्र सौपा। जिसमें नेताओं ने प्रबंधन से कहा कि पानी की समस्या को लेकर प्रबंधन को पहले भी यूनियन की ओर से आवेदन दिया गया था। लेकिन प्रबंधन ने सकारात्मक पहल नहीं किया। अगर प्रबंधन तीन दिनों के अंदर पानी की समस्या को दूर नहीं करती है तो 18 मार्च से परियोजना कार्यालय के समक्ष सभी ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि और मजदूर आमरण अनशन पर बैठेंगे। इस आंदोलन के दौरान अगर किसी प्रकार का कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी सारी जवाब देही प्रबंधन की होगी। मांग पत्र मिलने के बाद परियोजना पदाधिकारी सतीश कुमार त्रिवेदी यूनिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.