रांची, मई 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। गर्मी में पेयजल की समस्याओं को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि वे इस दिशा में तत्परता से काम करें। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या का हर हाल में निदान हो। मुख्यमंत्री सोमवार को सभी उपायुक्तों से योजनाओं की प्रगति पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने आम लोगों से जुड़े अन्य समस्याओं यथा बिजली, स्वास्थ्य को लेकर भी उपायुक्तों को अहम निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन की प्राथमिकता आम लोगों को राहत पहुंचाना और सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ धरातल पर उतारना होनी चाहिए। इससे पहले मुख्यमंत्री के आदेश पर मुख्य सचिव ने सभी उपायुक्तों को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री नई दिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.