नई दिल्ली, अगस्त 19 -- करीब ढाई साल तक जेल में रहने के बाद दो साल पहले जमानत पर बाहर आए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन नई मुसीबत में फंस गए हैं। अरविंद केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य समेत कई अहम मंत्रालय संभाल चुके सत्येंद्र जैन को अब एंटी करप्शन ब्यूरो(एसीबी) ने गिरफ्तार किया है। सीवर के पानी को साफ करने के लिए लगाए जाने वाले एसटीपी से जुड़े दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में यह कार्रवाई की गई है। मंगलवार को पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और आईएएस अधिकारी उदित प्रकाश राय समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। एसीबी ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडर में घोटाले को लेकर वर्ष 2024 में एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। जॉइंट पुलिस कमिश्नर विक्रमजीत सिंह ने बताया कि सत्येंद्र जैन और आईएएस अधिकारी उदित प्रकाश राय के अलावा...