फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 28 -- नवाबगंज। परिउली खरिदाई के प्रधान रंधीर सिंह ने जिलाधिकारी को एक पत्र भेजा है इसमें कहा कि उनकी ग्राम पंचायत परिउली खरिदाई व नगला नानकार एवं नगला उमराय में पानी की टंकी बनी होने के बावजूद पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। वर्ष 2022 में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। जिसके बाद से सभी गांव में पानी के कनेक्शन दिये गये थे लेकिन गांवों में पाइप लाइन ही नहीं बिछायी गयी। इसको लेकर उन्होंने पूरी शिकायत डीएम को भेजी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...