फरीदाबाद, मई 22 -- फरीदाबाद, सरसमल। सेक्टर-7 में घर से पानी की मोटर चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की मोटर बरामद कर ली गई है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी नशा करने के आदी हैं और वारदात को अंजाम देकर बाइक से फरार हुए थे। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित, रक्षाराम और रोहित उर्फ वीरु निवासी बल्लभगढ़ के रूप में हुई है। सेक्टर-7 निवासी बब्लू ने थाना सेक्टर-8 में शिकायत दी थी कि वह एक मकान का केयरटेकर है और 17 मई को मकान से पानी की मोटर चोरी हो गई। यह भी पढ़ें- चोरी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार जांच के दौरान क्राइम ब्रांच ने तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि रोहित दीवार फांदकर घर के अंदर घुसा था, जबकि उसके दोनों साथी बाहर मोटरसाइकिल पर ...