पानी की मोटर चालू करने पर महिला को पीटा
बलरामपुर, जून 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। थाना तुलसीपुर क्षेत्र के देवीपाटन गांव में पानी की मोटर चालू करने को लेकर हुए विवाद में एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने जेठ और जेठानी पर मारपीट, उंगली दांत से काटने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवीपाटन निवासी रेहाना खातून पत्नी चांद अली के अनुसार वह घर पर अकेली थीं। इस दौरान उन्होंने पानी भरने के लिए मोटर का बटन दबाया। मोटर चालू होते ही उनके जेठ सद्दाम हुसैन पुत्र सज्जाद अली व जेठानी शमा खातून नाराज होकर गाली-गलौज करते हुए कहने लगे कि बिजली का बिल कौन भरेगा। विरोध करने पर सद्दाम हुसैन ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। पिटाई के दौरान वह जमीन पर गिर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.