शामली, जनवरी 22 -- कस्बे के मोहल्ला गुड़वाहन में पीने के पानी की गंभीर कमी ने लोगों का जीवन मुश्किल बना दिया है। पिछले डेढ़ साल से मोहल्ले में लगा सबमर्सिबल पंप खराब पड़ा हुआ है, जबकि गलियों में मौजूद सरकारी हैंडपंप से भी पीने लायक पानी नहीं आ रहा। इस समस्या से तंग आकर महिलाओं ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और गंभीर अनदेखी का आरोप लगाया। प्रदर्शन में शामिल महिला आनो ने बताया कि सबमर्सिबल के खराब होने से पूरे मोहल्ले को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, "हम कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।" एक अन्य महिला शमशिरा ने सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और कहा कि सफाईकर्मी नियमित रूप से नहीं आते, जिससे समस्या और गहरा गई है। महिला आनो ने विशेष रूप से फरवरी में शुरू हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.