पानी की बूंद-बूंद को तरसे कश्यप बस्ती के 300 परिवार, फूटा गुस्सा
शामली, जून 25 -- हसनपुर लुहारी । हसनपुर लुहारी की कश्यप बस्ती और नयाबास मोहल्ले में पेयजल संकट गहरा गया है। पिछले पांच दिनों से गांव की पानी की टंकी से आपूर्ति ठप होने के कारण करीब 300 परिवारों के सामने पीने के पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। भीषण गर्मी के इस मौसम में पानी न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को खाली बाल्टियाँ और बर्तन लेकर जल निगम और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलापूर्ति सुचारू नहीं की गई, तो धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। गांव हसनपुर लुहारी मे एक पानी की टंकी लगी हुई है। जिस से लगभग तीस हजार की आबादी को पानी की सप्लाई की जाती है। गांव मे पानी की सप्लाई देने के लिए दो पाईप लाईन डाली गई है। बुधवार को कश्यप बस्ती के लोगो ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.