बक्सर, मई 15 -- डुमरांव। सप्लाई के पानी की बर्बादी को रोकने के लिए नगर परिषद ने पहल शुरू कर दी है। पानी की बर्बादी रोकने के लिए नप के कनीय अभियंता अत्युष कुमार ने सभी वार्ड पार्षदों से टूटे और लिकेज पाइप के स्थल के साथ सूची मांगी है। जेई ने बताया कि तीस वार्ड पार्षदों ने अपनी सूची सौप दिया है। शेष लोगों से सूची शीघ्र देने का अनुरोध किया गया है।ईओ राहुधर दूबे ने जलापूर्ति से जुड़े अधिकारियों को पेयजल की समस्या को शीघ्र दूरे करने का निर्देश दिया है। वार्ड पार्षदों से वार्ड के खराब पड़े चापाकल और बोरिंग के टूटे पाइप और नल की सूची को नप कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा है। यह भी पढ़ें- फेल हुआ डुमरांव का ड्रेनेज सिस्टम, मानसून की बारिश में डूब जाएगा शहर बताया कि पीएचईडी विभाग से शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को हैंडओवर करने की मांग की गई है। (डुमर...