गुरुग्राम, अप्रैल 26 -- गुरुग्राम नगर निगम ने गर्मी में शहर के लोगों को पानी की कमी न हो इसके लिए कमर कस ली है। पीने के पानी की बर्बादी करने वालों का कनेक्शन काटा जाएगा। रविवार से शहर में एक बड़ा जांच अभियान शुरू होने जा रहा है। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि पानी बर्बाद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उनके पानी का कनेक्शन भी काटा जा सकता है। इसके लिए निगम की कई टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें अलग-अलग इलाकों में जाकर जांच करेंगी। अधिकारियों ने कहा कि गर्मी के दिनों में पानी की मांग काफी बढ़ जाती है। ऐसे में पानी बचाना बहुत जरूरी है। अगर कहीं पानी की बर्बादी मिली, तो टीम मौके पर ही कार्रवाई करेगी। निगम प्रशासन का पूरा फोकस है कि सभी लोगों तक पीने का पानी आसानी से पहुंच सके। निगम आयुक्त ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.