बागेश्वर, फरवरी 25 -- कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने दूसरे दिन विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। खोली स्थित निर्माणाधीन 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक में पानी की फिजूलखर्ची पाए जाने पर उन्होंने ठेकेदार पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। साथ ही गुणवत्ता और समयबद्धता में कमी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान रेत और कंक्रीट के सैंपल की जांच कराई गई। अधिकारियों को नियमित गुणवत्ता परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसीएमओ डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि 20.58 करोड़ रुपये की लागत से ब्लॉक का निर्माण हो रहा है। आयुक्त ने कुंती नाले का निरीक्षण कर बरसात में जलभराव व मलबा आने की समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय में ओपीडी, वार्ड, जन औषधि केंद्र व 108 एंबुलेंस सेवा की व्यवस्थाएं भी परख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.