अयोध्या, मई 4 -- भदरसा। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के कछौली गांव के मुजरे खनुवावा में बजरंग बहादुर पांडेय का आरोप है कि उन्होंने अपने खेत की सिंचाई के लिए प्लास्टिक की पाइप लगाए थे। जिसको लेकर हुई कहासुनी के बाद सुग्रीव ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पूरा कलंदर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...